ePaper

चितरा में ओबी डंप के पास जल जमाव से हो रही परेशानी

Updated at : 19 Sep 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
चितरा में ओबी डंप के पास जल जमाव से हो रही परेशानी

चितरा में खून, मुर्गाबनी समेत अन्य गांवों से चितरा कोलियरी ड्यूटी करनेवाले कोयला कर्मियों, छात्र-छात्राओं समेत राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना

विज्ञापन

चितरा. चितरा-जामताड़ा पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर ओबी डंप के पास शुक्रवार को तेज बारिश के कारण एक बार फिर से जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इससे खून, मुर्गाबनी समेत अन्य गांवों से चितरा कोलियरी ड्यूटी करनेवाले कोयला कर्मियों, छात्र-छात्राओं समेत राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अगर फिर मूसलाधार बारिश हुई तो बाइक भी पार करना संभव नहीं होगा. फिलहाल किसी तरह बाइक सवार आवागमन कर रहे हैं. छोटे-चार पहिया वाले वाहनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि इस बरसात के दौरान कई बार उक्त सड़क जलमग्न हो गया था. एक बोलेरो वाहन में डूब गया था. किसी तरह उसे ट्रैक्टर से खींच कर बाहर निकाला गया था. इसके बावजूद अब तक जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने में कोलियरी प्रबंधन असफल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola