Deoghar News : झारखंड के मुख्य न्यायाध���श ने देवघर सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : झारखंड के मुख्य न्यायाध���श ने देवघर सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण

झारखंड के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान शुक्रवार को देवघर पहुंचे और सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया. वे दोपहर बाद करीब 3.37 बजे अदालत परिसर पहुंचे, जहां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

विधि संवाददाता, देवघर : झारखंड के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान शुक्रवार को देवघर पहुंचे और सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया. वे दोपहर बाद करीब 3.37 बजे अदालत परिसर पहुंचे, जहां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने उनका स्वागत किया. इसके बाद कोर्ट परिसर स्थित विभिन्न न्यायालयों का अवलोकन किये. विशेष तौर पर साफ-सफाई की व्यवस्था व बागवानी को देखा. इस क्रम में वे अचानक एडीजे तृतीय सह पॉक्सो एक्ट स्पेशल जज राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में प्रवेश किये, जहां पर मामलों की सुनवाई चल रही थी. कुछ देर वहां खड़े रहे और अदालत कक्ष में बेंच पर बैठ गये. इसके बाद वहां से निकलकर न्याय सदन पहुंचे, जहां पर फैमिली कोर्ट के मामलाें की सुनवाई के लिए आयोजित विशेष मध्यस्थता अभियान का मुआयना करते हुए सिविल कोर्ट परिसर के पुस्तकालय का भी निरीक्षण किये. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गयी थी और काफी संख्या में सुरक्षा में पुलिस कर्मी भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान चीफ जस्टिस के साथ हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल सत्य प्रकाश सिन्हा, प्रोटोकोल रजिस्ट्रार नीलेंदु शरण समेत पीडीजे कौशल किशोर झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
फाल्गुनी मारिक

लेखक के बारे में

By फाल्गुनी मारिक

विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.

प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola