शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख की ठगी, मामला दर्ज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख की ठगी, मामला दर्ज

मधुपुर में शादी करने का झांसा देकर युवती से की ठगी

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के चांदवारी मोहल्ले के आंबेडकर चौक के निकट रहने वाली 23 वर्षीय युवती से शादी करने का झांसा देकर दो लाख रुपया ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर युवती ने गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डब्लू कुमार दास, हम्सी देवी, चेता देवी और गिरिडीह गांधीनगर निवासी राजेश दास को आरोपी बनाते हुए मधुपुर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी एकमत से साजिश के तहत शादी करने का झांसा देकर अग्रिम दो लाख रुपये नकद ले लिया और शादी की तिथि की मांग करने पर बार- बार टाल मटोल करते रहा. इसके बाद शादी से इंकार कर दिया. पुलिस पीड़िता की शिकायत पर चार नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola