जनता को गुमराह करने की राजनीति बंद करे केंद्र: राजेंद्र

Updated:
विज्ञापन
जनता को गुमराह करने की राजनीति बंद करे केंद्र: राजेंद्र

देवघर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को लेकर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम सितंबर 2023 में संसद में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है। भाजपा द्वारा इस बिल को लेकर जनता में गलतफहमी फैलाना अनुचित है। दास ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर मणिपुर की बेटियों की सुरक्षा न होने का आरोप भी लगाया। जिला कांग्रेस ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्त्वपूर्ण है, लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक लाभ के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। इस मौके पर कई कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महिला आरक्षण बिल पर साधा निशाना संवाददाता, देवघर देवघर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने महिला आरक्षण बिल तथा परिसीमन बिल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रमक तथ्यों पर गंभीर चिंता व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा इन महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर जनता के बीच गलत जानकारी और भ्रामक परिस्थितियां उत्पन्न की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम सितंबर 2023 में सर्वसम्मति से लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है और महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भी इसे स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. ऐसे में वर्तमान समय में इसे लेकर फैलाया जा रहा भ्रम अनुचित है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को महिलाओं से इतना ही प्रेम है, तो मणिपुर की बेटियों के लिए उन्होंने क्या किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जिन-जिन प्रदेशों में है, वहां-वहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक लाभ के लिए तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर रही है. इस मौके पर प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह सोना, जिला महासचिव गणेश दास, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिला उपाध्यक्ष मकसूद आलम, युवा नेता दीपक कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन बृजभूषण राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इस मौके पर प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह सोना, जिला महासचिव गणेश दास, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिला उपाध्यक्ष मकसूद आलम, युवा नेता दीपक कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन बृजभूषण राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
विजय कुमार

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola