Deoghar news : करौं प्रखंड के सभी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, विभाग ने शुरू की तैयारियां

Published by :BALRAM
Published at :09 Oct 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : करौं प्रखंड के सभी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, विभाग ने शुरू की तैयारियां

प्रखंड स्थित रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने विभिन्न बिन्दुओं पर बारी- बारी से चर्चा की.

विज्ञापन

करौं. प्रखंड स्थित रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने की. बैठक में मध्याह्न भोजन योजना, पोशाक, छात्रवृत्ति, ई-विद्या वाहिनी में छात्र व शिक्षक की उपस्थिति दर्ज करने, किताब, कॉपी, शिक्षकों के नियमित आने जाने सहित अन्य बिंदुओं पर बारी-बारी से चर्चा की गयी. संदीप कुमार मोदी ने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना है. सभी विद्यालयों में समय पर सीसीटीवी कैमरा लगायें, जिसे लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बताया कि सरकार के निर्देश दिये जाने वाले सभी प्रकार के आदेश का समय पर पालन कर प्रखंड संसाधन केंद्र में समय पर उसकी प्रति जमा करें. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मध्याह्न भोजन योजना बंद न हो इसका ख्याल रखें. जिन विद्यालयों में सरकारी निर्देश का पालन नहीं किया जायेगा. वहां के वेतन व मानदेय बंद करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी को तुरंत सूचित किया जायेगा. मौके पर संकुल साधन सेभी राकेश कुमार राय, जितेंद्र नाथ शर्मा, मो. सत्तार, मोती रवानी, इरशाद आलम राजदीप झा, पंकज स्वर्णकार,उदय कुमार राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola