विशेष पशु चिकित्सा शिविर में मवेशियों की हुई जांच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jan 2025 7:15 PM
मधुपुर की साप्तर पंचायत अंतर्गत पथार गांव में कृषि पशुपालन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ आशा लता मुर्मू की देखरेख में विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.
मधुपुर. प्रखंड की साप्तर पंचायत अंतर्गत पथार गांव में कृषि पशुपालन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ आशा लता मुर्मू की देखरेख में विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पशुधनों की नि:शुल्क जांच की गयी. शिविर में डाॅ आशा ने पशुपालकों को पशुओं को होने वाली बीमारी के लक्षण और उसके बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. पशुओं की आपात चिकित्सा के लिए आपातकालीन टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करने को कहा गया. शिविर में कृमि, बांझपन, मिनरल मिक्सर भूख की दवा आदि का वितरण किया गया. शिविर में पशुपालकों को बकरी पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन, बीमारियों से बचाव संबंधित पंपलेट वितरण किया गया. बीमारी से बचाव के लिए पशुओं को दिए जाने वाले विभिन्न टीका को समय पर लगाने की जानकारी दी. डॉ आशा ने कहा कि पशुपालन विभाग पशुपालकों को जागरूक और सहयोग करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन कर रही है. मौके पर दर्जनों पशुपालक, विभाग के कर्मी अखिलेश्वर यादव, टिकैट दास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










