लापता किशोर को 15 दिनों बाद पुलिस ने किया बरामद

मधुपुर थाना क्षेत्र के सपहा मोहल्ला का मामला
मधुपुर. थाना क्षेत्र के सपहा मोहल्ले से पिछले 15 दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटना को लेकर मधुपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. इधर, बरामद किशोर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी लड़की मित्र के साथ विशाखापट्टनम घुमने चला गया था. खुद का अपहरण होने की जानकारी मिलने पर वह घर चला आया. पुलिस ने बताया कि किशोर का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा. इसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. बताते चले कि किशोर के पिता ने मधुपुर थाना में शिकायत देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उनका पिता ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा घर से निकाला उसके बाद नहीं लौटा. उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे का इंस्टाग्राम में एक लड़की से दोस्ती हुई थी. किशोर ने पहले घर वालों को बताया था कि वह बिहार की लड़की से पहले भी मिल चुका है. आशंका है कि उस लड़की से मिलने के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पुत्र को बहला -फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ————————————————————————————————– मधुपुर थाना क्षेत्र के सपहा मोहल्ला का मामला
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










