बिजली चोरी के आरोप में आठ पर एफआइआर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में आठ पर एफआइआर

आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने का मामला दर्ज

विज्ञापन

करौं. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मधुपुर के अभियंता ने थाना में आठ लोगों के खिलाफ चोरी कर बिजली जलाये जाने का मामला दर्ज कराया है. बताया गया कि प्रबंध निदेशक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड रांची के निर्देश के आलोक में बिजली विभाग द्वारा टीम बनाकर छापेमारी की गयी. कोलडीह, पचगाड़िया, रान्हा गांव में अधिकारियों ने छापेमारी की, जिसमें आठ लोग चोरी कर बिजली जलाते पाये गये. इन सभी के खिलाफ करौं थाना में विभाग के कनीय अभियंता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. इसमें बताया गया कि चोरी कर बिजली जलाये जाने से विभाग को डेढ़ लाख से अधिक राजस्व की हानि हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola