Deoghar News : आलोक को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे देवघरवासी, निकाला कैंडल मार्च

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : आलोक को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे देवघरवासी, निकाला कैंडल मार्च

नगर थाना क्षेत्र के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समक्ष हुई आलोक कुमार की मौत से देवघरवासियों में आक्रोश है. मृतक की आत्मा की शांति के लिए तथा पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर शहर में कैंडल मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समक्ष हुई आलोक कुमार की मौत से देवघरवासियों में आक्रोश है. मृतक की आत्मा की शांति के लिए तथा पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर शहर में कैंडल मार्च निकाला गया. रविवार शाम पांच बजे शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च की शुरुआत वीआइपी चौक से हुई. यह मार्च टावर चौक, बाजला चौक होते हुए घटनास्थल मॉडर्न पब्लिक स्कूल पहुंचकर समाप्त हुआ. कैंडल मार्च में शहर के विभिन्न समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. हाथों में मोमबत्तियां लिये लोग आलोक को न्याय दो लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे. पूरे मार्ग में माहौल गमगीन और गंभीर बना रहा. लोगों ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के आरोपितों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना ने देवघर की छवि को धूमिल किया है और शहर शर्मसार हुआ है. कैंडल मार्च में देवघर जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से आये लोग भी शामिल हुए. लोगों ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की. कैंडल मार्च में प्रभाकर शांडिल्य, रूपेश सिंह, उमाशंकर सिंह, विजय प्रताप सनातन, अभिजीत सिंह, अभिषेक मिश्र , सुमन यादव, सुनील गुप्ता, दीपक झा, राजेश यादव, विनय चंद्रवंशी, कुणाल सिंह, शुभम राय, कन्हैया सिंह, मधुकर चौधरी, अजीत नारायण देव, निलेश सिंह, दीपक राय, पप्पू सिंह, मयंक राय, आकाश सिंह, अभिमन्यु सिंह, कांग्रेस दास, रिशु सिंह, मनोज सोरेन, भवेश भूषण, अंजन कुमार, सूरज राज, अनमोल राय, अभिषेक राय, कुणाल राय, सुजीत कुमार, जयंत राय, दीपक राय, दिलखुश चौधरी, दीपक झा, सरोज राय, अनमोल कुमार, राज किशोर, साकेत कुमार, अनिल महथा, बिल्लू झा, पप्पू सिंह, उत्तम शाही, विशाल विक्टर, नीलू राय, अनिल भैया, चंदन भैया, मंटू चौधरी, उत्तम राय, सिंटू राय, विनय राय, गौरव राज, सूरज चौधरी, अशोक सिंह, धीरेंद्र चौधरी, रूपेश राय, कन्हैया सिंह, मिथिलेश कुमार, श्याम किशोर राय, विकास सिंह, गुंजन राय सहित काफी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए. हाइलाइट्स मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समीप हुई घटना से लोगों में आक्रोश वीआइपी चौक से घटनास्थल तक निकाला गया कैंडल मार्च प्राथमिकी के आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग देवघर सहित अन्य जिलों के भी लोग हुए शामिल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola