Deoghar news : बाघमारा बस स्टैंड : प्राइवेट कर्मियों ने मारपीट का लगाया आरोप , प्राथमिकी दर्ज

जसीडीह के बाघमारा बस स्टैंड पर एक संचालक व कर्मी ने उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है. मामले में थाने में शिकायत दी है तीन नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रतिनिधि, जसीडीह . जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा बस स्टैंड पर स्टैंड संचालक व कर्मी के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में बिहार के शेखपुरा बरबीघा निवासी राजेश कुमार रौशन ने थाना में आवेदन देकर रामरेख यादव, गोविंद यादव, मनीष राउत सहित छह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में कहा है कि बुधवार की शाम को वह और कर्मी रामदास सिंह के साथ स्टैंड पर थे. इसी क्रम में उक्त सभी आरोपी मिलकर आये और गाली-गलौज करते हुए पूर्व में सुमन यादव पर किये गये केस उठाने की बात कहने लगे. इसका विरोध करने पर सभी ने धारदार हथियार से पीड़ित व कर्मी के सिर पर हमला कर दिया. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. हो हल्ला करने पर लोगों को आते देख सभी ने अपहरण कर जान से मार देने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया. शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके पहले भी 17 अगस्त की रात को एक वाहन जेएच 15एसी 8120 पर छह व्यक्ति मिलकर स्टैंड पर आये थे और कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी थी. इसके पहले थाना में कांड संख्या 189/25 सुमन यादव, कुंदन यादव, आदित्य यादव के विरुद्ध दर्ज कराया था. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




