Deoghar News : देवघर में बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा युवक

देवघर-सारठ मुख्य पथ पर स्थित सारवां मोड़ के पास शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. क्लब ग्राउंड स्टैंड से निकलकर जा रही एक यात्री बस ने सामने चल रही बाइक में टक्कर मार दी.
वरीय संवाददाता, देवघर : देवघर-सारठ मुख्य पथ पर स्थित सारवां मोड़ के पास शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. क्लब ग्राउंड स्टैंड से निकलकर जा रही एक यात्री बस ने सामने चल रही बाइक में टक्कर मार दी. इसके बाद चालक बस लेकर फरार होने की कोशिश की. इस दौरान स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला कर बस को रोकने की कोशिश की. वहीं मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस को पकड़ लिया. घटना में कुंडा मोड़ निवासी बाइक सवार मोहित कुमार बाल-बाल बच गये, लेकिन उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया जाता है कि पहले तो बस कर्मियों ने मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनने पर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और उसे संबंधित थाना को सौंप दिया. सूत्रों के अनुसार, यह बस शिवशक्ति कंपनी की थी, जिस पर सामने जिशान लिखा हुआ है. परिवहन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, बस का इंश्योरेंस और पीयूसीसी फेल है. हालांकि उसका फिटनेस 22 जुलाई 2026 तक और टैक्स 22 अक्टूबर 2025 तक वैध है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कैसे बिना वैध कागजात के वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं. हाइलाइट्स बिना इंश्योरेंस और पीयूसीसी फेल बस कर रही थी यात्रियों की ढुलाई स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से बस पकड़ी गयी, जांच में जुटी पुलिस
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशीष कुंदन
आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










