Deoghar news : दो पक्षों में मारपीट व छिनतई, काउंटर प्राथमिकी दर्ज

Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 16 Sep 2025 7:34 PM

विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी परमेश्वर चौक के पास दो पक्षों के बीच मारपीट व छिनतई की घटना हुई. घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों लोग मछली बेचने का काम करते हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी परमेश्वर चौक के पास दो पक्षों के बीच मारपीट व छिनतई की घटना हुई. घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहले पक्ष के पीड़ित रोहिणी केवट टोला निवासी कन्हैया कापरी ने कहा है कि उसके भाई विक्रम कापरी रविवार की शाम को परमेश्वर चौक पर मछली बेच रहा था. इसी क्रम में दशरथ कापरी, दयानंद कापरी,गौरीशंकर कापरी, त्रिवेणी कापरी, अजय कापरी, नितेश कापरी, निरज कापरी मिलकर आये और गाली-गलौज देते हुए मछली बेचने से मना करने लगा. इसका विरोध पीड़ित ने किया, तो सभी ने लाठी, रड व भुजाली से उस पर हमला कर दिया. इससे वह घायल हो कर अपने घर भाग गया, जहां पर उक्त सभी आरोपी आकर पीड़ित व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा. इसके बाद 30,000 रुपये छीन लिये. वही दूसरे पक्ष से पीड़ित दशरथ केवट ने कहा है कि वह रविवार की शाम को मछली बेच कर घर जा रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थान पर विकास कापरी, कन्हैया कापरी व प्रदीप कापरी ने रोका और पुराने विवाद को लेकर गाली देने लगा. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. हो हल्ला करने पर उसे बचाने पीड़ित के पिता आया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगा. इसके बाद पीड़ित के पैकेट से 2000 रुपये छीन लिये. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola