10 से 25 फरवरी तक चलेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
10 से 25 फरवरी तक चलेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम

मधुपुर : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में सोमवार को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मो शाहिद की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. इस अवसर पर डीएस ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जायेगा. कहा कि जागरुकता से ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है. बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी से उपाधीक्षक ने अपील किया कि स्वस्थ लोगों को दवा खाने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है. ताकि आने वाले समय में वह फाइलेरिया रोग से ग्रसित नहीं हो. उन्होंने कहा कि इसका परजीवी बहुत दिनों तक मनुष्य के शरीर में मौजूद रहता है और बीमारी का पता नहीं चलता है. यह सिर्फ और सिर्फ रक्त जांच के द्वारा ही पता लगाया जा सकता है. उपाधीक्षक ने एमटीएस और एमपीडब्ल्यू को एक्शन प्लान बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर आईडीएसपी के डा रंजीत, पीरामल फाउंडेशन से पिंटू तिवारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक नाथ, एमटीएस तपन कुमार, बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षका निवेदिता नटराजन, धीरेंद्र महतो,दामोदर वर्मा, एमपीडब्ल्यू संजीव कुमार, तनवीर आलम, विनोद कुमार दास समेत सभी विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola