ePaper

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अध्यक्ष बनी डोली दास

Updated at : 22 Apr 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अध्यक्ष बनी डोली दास

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तरीय कमेटी गठन

विज्ञापन

सारठ. प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी में मंगलवार को झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. जिसकी अध्यक्षता नूतन कुमारी ने की. नूतन ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के 22 मार्च को हुए बैठक में लिये गए निर्णय के आलोक में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की देखरेख में हुई. बैठक में संगठन के मजबूती एवं विस्तार को लेकर सर्वसम्मति से डोली दास को संघ का प्रखंड अध्यक्ष, नूतन कुमारी व मीरा रानी को उपाध्यक्ष, अंजू कुमारी को प्रखंड मंत्री, मीरा कुमारी व गायत्री कुमारी को संयुक्त मंत्री, हेमंत कुमार को कोषाध्यक्ष, सलोनी किस्कू को संघर्ष मंत्री एवं जिला प्रतिनिधि राज तिवारी को चयनित किया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी में बुद्धिनाथ झा, अनिकेत तिवारी, मुकेश कुमार, बुलबुल भारती, प्रतिमा सिंह को चुना गया. मौके पर जिला मंत्री अरुणानंद झा, राज्य उप संयोजिका निरुलता बेसरा, प्रमंडलीय संयोजक आशिक हुसैन, सारठ सीएचसी के सरोज सिंह, संजय कुमार दिवाकर, नरेश प्रसाद वर्मा, निरंजन प्रसाद राय, रिंकू सिन्हा, प्रियंका कुमारी, मधु सिन्हा, रेखा कुमारी, पूनम देवी, राजीव तिवारी, मंजू कुमारी, प्रमोद कुमार, ज्योत्स्ना देवी, कनक माला आदि मौजूद थे. ———– सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक : प्रखंड स्तरीय कमेटी हुई गठित झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तरीय कमेटी गठन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MITHILESH SINHA

लेखक के बारे में

By MITHILESH SINHA

MITHILESH SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola