गुरुजी ने झारखंड की अस्मिता को दिलायी नयी पहचान : विधायक प्रतिनिधि

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
गुरुजी ने झारखंड की अस्मिता को दिलायी नयी पहचान : विधायक प्रतिनिधि

प्रखंड झामुमो इकाई ने किया शोक सभा आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड इकाई के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हसन समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य के गठन में दिये गये योगदान को याद किया. कहा कि गुरुजी न केवल एक राजनेता थे, बल्कि झारखंडी अस्मिता के प्रतीक भी थे. गुरुजी ने हमेशा शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के हक की लड़ाई लड़ी. उनके निधन से राज्य ने एक युगद्रष्टा नेता को खो दिया है. उन्होंने झारखंड की माटी व अस्मिता को नयी पहचान दिलायी. वहीं, कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, केंद्रीय समिति सदस्य जय प्रकाश मंडल, प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अबूतालिब अंसारी, मुखिया मरियम टुडू, गंगा दास, मुस्ताक अहमद, पिंटू दास, प्रकाश दास, कमल नयन दास, धनराज मुर्मू, प्रकाश दास, कैलाश दास, तन्नू देवी, अबुल हसन, मो खुर्शीद, अब्दुल मजीद, दिलीप टुडू, पप्पू दास, उमेश दास, अजीत दास, भीम सिंह, राजेश सोरेन, दिनेश टुडू, अजय सोरेन, विष्णु दास, फिरोज अंसारी, शमीम अंसारी, तौसिफ अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola