भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज सारठ व मधुपुर में, कल देवघर में भजनलाल शर्मा की जनसभा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Sep 2024 8:09 PM
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज मधुपुर व सारठ पहुंचेगी. मधुपुर में दोपहर एक बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाइस्कूल मैदान में दोपहर एक बजे जनसभा होगी.
संवाददाता, देवघर : भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज मधुपुर व सारठ पहुंचेगी. मधुपुर में दोपहर एक बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाइस्कूल मैदान में दोपहर एक बजे जनसभा होगी. भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि मधुपुर में जनसभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व हावड़ा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी संबोधित करेंगे. सारठ में दोपहर तीन बजे कुकराहा हाइस्कूल मैदान में जनसभा होगी, यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सभा को संबोधित करेंगे. परिवर्तन यात्रा शाम में देवघर पहुंच जायेगी व 28 सितंबर को दोपहर तीन बजे केकेएन स्टेडियम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद परिवर्तन यात्रा जरमुंडी व दुमका के लिए रवाना हो जायेगी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बारिश से बचने के लिए पंडाल बनाया गया है. देवघर में परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व अन्नपूर्णा देवी के शामिल होने का कार्यक्रम रद्द हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










