Deoghar News : वोकल फॉर लोकल से बनेगा आत्मनिर्भर भारत : प्रदेश मंत्री
Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 23 Sep 2025 8:19 PM
शहर बिलासी टाउन स्थित शिव वाटिका में भाजपा का प्रबुद्ध संवाद एवं आत्मनिर्भर भारत पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.
प्रमुख संवाददाता, देवघर : शहर बिलासी टाउन स्थित शिव वाटिका में भाजपा का प्रबुद्ध संवाद एवं आत्मनिर्भर भारत पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए वोकल फॉर लोकल अपनाना आवश्यक है. स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और कौशल विकास से ही भारत पूर्णतः आत्मनिर्भर बन सकता है. मौके पर प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा ने गरीब कल्याण और विकास योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी का विजन केवल नारा नहीं, बल्कि भारत को विकसित करने वाला संकल्प है. जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि दो अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा चलेगा. इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत अभियान, विकसित भारत और स्वदेशी को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे. पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन दोस्त से लेकर ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन सिंदूर तक विश्व में अपनी ताकत और मानवता का संदेश दिया. उन्होंने बताया कि भारत न केवल महाशक्ति बल्कि सद्भावना शक्ति भी है, जो अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सक्षम है. कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, राजीव रंजन सिंह, चंद्रशेखर खवाड़े, रूपा केशरी, नवल राय, अमृत मिश्रा, भूषण सोनी प्रजापति, सुलोचना देवी, धनंजय खवाड़े, सौरभ कश्यप सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे. हाइलाइट्स भाजपा का प्रबुद्ध संवाद तथा आत्मनिर्भर भारत पर कार्यशाला
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










