ePaper

राज्य में लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Updated at : 24 Jun 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य में लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

मधुपुर में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर के समक्ष मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर बिजली पानी की व्यवस्था, अवैध बालू पत्थर कोयला की लूट व बेरोजगारी के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया. पार्टी के मधुपुर प्रखंड, मधुपुर नगर समेत विभिन्न मंच और मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुए. कार्यक्रम में पार्टी जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, महामंत्री अधीर चंद्र भैया, उपाध्यक्ष पप्पू यादव, संजय यादव ने कहा जिस प्रकार झारखंड की जनता ने विश्वास कर हेमंत सोरेन को कुर्सी पर बिठाया जो वादे कर यह सत्ता में आये एक भी वादा को पूरा नहीं किया. सरकार चारों तरफ से भ्रष्टाचार से घिरी है. सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर बिजली पानी की व्यवस्था, अवैध बालू, पत्थर, कोयला की लूट और बेरोजगारी जिस प्रकार झारखंड में चरम सीमा पर है. कहा कि भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है. इसके बाद प्रखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, संजय यादव, उमेश सिंह, अवध भैया, सुनीता जायसवाल, संतोष शर्मा, सत्यनारायण रवानी, अशोक गौड़, ओम प्रकाश सिंह, गोपाल वर्मन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola