ePaper

दो तिहाई बहुमत से सरकार बनायेगी भाजपा : शिवराज

Updated at : 14 Nov 2024 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
दो तिहाई बहुमत से सरकार बनायेगी भाजपा : शिवराज

केंद्रीय मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा झारखंड में सरकार बनाने जा रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : 13 नवंबर को 43 सीटों पर संपन्न हुए चुनाव में भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना है. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि 43 सीटों पर संपन्न चुनाव में 33 सीट पर भाजपा की जीत होगी. कोल्हान प्रमंडल में 2019 के चुनाव में भाजपा को सीटें कम आयी थी. इस बार कोल्हान की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होने जा रही है. उन्होंने कहा कि संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासी बेटियों के साथ विवाह कर उनकी जमीन पर कब्जा किया गया है. संताल परगना में ही रोटी, बेटी व माटी पर कब्जा किया गया है. झामुमो की सरकार आधार कार्ड, राशन कार्ड व वोटर कार्ड के जरिये बांग्लादेशी घुसपैठिये को संरक्षण दे रही है. यह बात संताल परगना के लोग समझ चुके हैं. संताल परगना के लोग इस चुनाव में अपने वोट से एक नयी क्रांति लायेंगे. संताल परगना में भी भाजपा को अधिक सीटें आयेंगी. अंतिम चरण के मतदान में भी लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है. दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा झारखंड में सरकार बनाने जा रही है. श्री चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार के खिलाफ नौजवानों में गुस्सा उबल रहा है. भाजपा की सरकार बनने पर पेपर लीक व नौकरी घाटाले की जांच होगी. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा मौजूद थे. ———————————- केंद्रीय मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने देवघर में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola