देवघर : भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू, सांसद व विधायक ने बनाया कमल निशान

विधायक ने कहा कि इस अभियान में आम लोग शामिल हो रहे हैं. देश की जनता फिर एक बार केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार व झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने को तैयार है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े ने बिलासी व रीता चौरसिया ने अपने घर पर दीवार लेखन किया.
देवघर लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा दीवार लेखन अभियान की शुरुआत देवघर में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने की. सांसद डॉ दुबे ने महेशमारा में एक मकान की दीवार पर कमल फूल का निशान बनाया व फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखा गया. सांसद डॉ निशिकांत ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवाहन पर राष्ट्रव्यापी दीवार लेखन अभियान के तहत प्राइवेट घरों में कमल का निशान बनाया जा रहा है. आने वाले चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों में उत्सुकता इतनी है कि सभी अपने-अपने घरों के दीवार पर कमल का निशान बनवाने के लिए आगे आ रहे हैं. पूरे गोड्डा संसदीय क्षेत्र में यह अभियान जोरदार तरीके से चल रहा है. देश की पूरी जनता पीएम मोदी के साथ है. विधायक नारायण दास ने रेड रोज गली में एक मकान के दीवार कमल निशान बनाया.
विधायक ने कहा कि इस अभियान में आम लोग शामिल हो रहे हैं. देश की जनता फिर एक बार केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार व झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने को तैयार है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े ने बिलासी व रीता चौरसिया ने अपने घर पर दीवार लेखन किया. अभियान के दौरान समाजसेवी सुनील खवाड़े, दिवाकर गुप्ता, विजया सिंह मुकेश पाठक, प्रभारी सचिन सुल्तानियां, देवता पांडे, पिंटू तिवारी, हरीकिशोर सिंह, अभय आनंद झा, श्री राम सिंह चौहान, साहिल कुमार, दीपक केसरी, संध्या कुमारी, अलका सोनी, विवेक दुबे, विनय चंद्रवंशी, परमेश राव आदि थे.
Also Read: देवघर डीसी विशाल सागर का निर्देश गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, फोरलेन के काम में तेजी लायें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




