दुकानदार से छीनी हुई बाइक बटिया से बरामद, बदमाशों की तलाश जारी
Updated at : 30 May 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर स्थित उपाध्याय पेट्रोल पंप के समीप दो बदमाशों ने बुधवार की देर रात माधोपुर गांव निवासी राजकिशोर उर्फ राजू वर्णवाल से बाइक छिनतई कर ली.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जसीडीह:
जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर स्थित उपाध्याय पेट्रोल पंप के समीप दो बदमाशों ने बुधवार की देर रात माधोपुर गांव निवासी राजकिशोर उर्फ राजू वर्णवाल से बाइक छिनतई कर ली. बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज कर धक्कामुक्की भी की और पैकेट से करीब 11,000 रुपये भी छीन लिये. घटना की सूचना मिलने पर थाना से इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रवि ठाकुर,एएसआई मुकेश कुमार सिंह जवान के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छिनतई की गयी बाइक को बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बटिया से बरामद कर लिया. हालांकि पीड़ित द्वारा अबतक थाना में लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. उन्होंने बताया कि, वह जुबली पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान चलाता है और बुधवार की रात दुकान बंद कर टीवीएस अपाची जेएच 15 भी 4164 पर सवार होकर अपने घर माधोपुर गांव जा रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थान पर पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग आये और सड़क पर खड़े हो कर गाड़ी रोक दी और बाइक छीन ली. पीड़ित ने अनुसार घटना के बाद दोनों आरोपी अपने बाइक लेकर चकाई की ओर भाग निकला.घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत थाना को दिया.सूचना मिलते ही और कारवाई करते हुए बाइक को चंद्रमंडीह थाना के पुलिस के साथ बटिया से बरामद कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




