बदमाशों ने हथियार के बल पर मवेशी व्यापारी से 2.23 लाख लूटे

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

सारठ- मधुपुर एनएच 114ए पर सिमरामोड़ के निकट बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

मधुपुर. सारठ- मधुपुर एनएच 114ए पर सिमरामोड़ के निकट रविवार को बाइक सवार तीन बदामशों ने हथियार के बल पर मवेशी व्यापारी से 2 लाख 23 हजार लूट का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पाकर पाथरोल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग पुलिस बल के साथ स्थल पहुंचे और घटना की छानबीन की. उन्होंने सड़क किनारे विभिन्न प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की. इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के थाना से पुलिस ने संपर्क किया. घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी गिरिडीह जिले के जमुआ थाना अंतर्गत माघाकला काजीमगहा गांव निवासी मो. शाहबाज आलम ने पुलिस को बताया कि वह सिमरा मोड़ हटिया से मवेशी बेचकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे. इसी क्रम में दोपहर करीब 12 बजे सिमरा मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाश पूर्व से घात लगाये बैठे हुए थे. उन्हें रास्ते में रोका लिया. साथ ही देसी कट्टा सिर पर सटा दिया व पैसा भरा बैग छीन कर वापस सारठ की तरफ धमकी देते हुए भाग निकला. बताया कि करीब दो लाख 23 हजार रुपये अपराधियों ने छीन लिया. लूटे गये रुपये का मिलान किया जा रहा है. पाथरोल थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola