सारवां: कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
सारवां: कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के सारवां–देवघर मुख्य मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय मोड़ के पास सोमवार को कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार कार जेएच 04 एई 9859 विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गयी. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार महेंद्र मंडल (निवासी राजारायडीह) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सारवां पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया. वहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल को भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola