सारवां : भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन
सारवां : भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फूंका पुतला

महिला आरक्षण बिल के विरोध पर गरमाई सियासत, लखोरिया और सारवां में भाजपा का पुतला दहन

विज्ञापन

सारवां. जिले के लखोरिया और सारवां क्षेत्र में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेएमएम और कांग्रेस द्वारा बिल के विरोध के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया. लखोरिया मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल और सारवां के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की देखरेख में लखोरिया मोड़ और सारवां बस स्टैंड पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया. कार्यक्रम में भाजपा देवघर जिला महामंत्री सुनीता सिंह और महामंत्री सचिन प्रजापति की उपस्थिति रही. कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विपक्षी दलों पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया.पूरे आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने एकजुट होकर अपने विरोध को मुखर रूप से प्रकट किया.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola