Deoghar news : बीइइओ ने बच्चों की कम उपस्थिति व परिसर की साफ-सफाई को लेकर जतायी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : बीइइओ ने बच्चों की कम उपस्थिति व परिसर की साफ-सफाई को लेकर जतायी नाराजगी

बीइइओ ने मिडिल स्कूल सरसा का निरीक्षण किया और नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए 10 बच्चों के फॉर्म भरने का निर्देश दिया. वहीं केजीबी पालोजोरी में छात्राओं से सुविधाओं की जानकारी ली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी. बीइइओ अमिताभ झा ने गुरुवार को मध्य विद्यालय सरसा व केजीबी स्कूल का निरीक्षण किया. इस दौरान सरसा मिडिल स्कूल में छात्रों की कम उपस्थिति व परिसर में फैली गंदगी को देखकर नाराजगी जताते हुए संयोजक माईकल हांसदा को इसमें सुधार का निर्देश दिया. स्कूल में 400 से ज्यादा बच्चे नामांकित हैं. लेकिन गुरुवार को एक चौथाई छात्र ही उपस्थित थे. बीइइओ ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाये. वहीं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बेहतर ढंग से पौधरोपन करने का निर्देश दिया, साथ ही स्कूल की ओर से नवोदय में नामांकन के लिए एक भी बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है. इसको लेकर भी संयोजक को निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के अंदर कम से कम 10 बच्चों का रजिस्ट्रेशन नवोदय में नामांकन के लिए कराने का निर्देश दिया. वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण कर वार्डेन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बात कर यहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. मौके पर बीपीओ नारायण मंडल के अलावे केजीबी की शिक्षिकाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola