बीएड सेमेस्टर-टू की परीक्षा तीन जनवरी से

Updated at : 01 Jan 2024 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
बीएड सेमेस्टर-टू की परीक्षा तीन जनवरी से

देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवराम झा चौक स्थित एक दुकान से 50 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गयी. घटना 29 दिसंबर रात की बतायी जा रही है. इस संबंध में दुकानदार राजेश कुमार ने अज्ञात चोर के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

देवघर : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के द्वारा बीएड सेमेस्टर-टू परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है. तीन जनवरी से नौ जनवरी तक चलने वाली परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार, बीबीए व बीसीए सेमेस्टर-4 की परीक्षा दो जनवरी से आठ जनवरी तक होगी. बीबीए व बीसीए सेमेस्टर-टू की परीक्षा 16 जनवरी से 19 जनवरी तक होगी.

दुकान से 50 हजार रुपये के सामान की चोरी

देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवराम झा चौक स्थित एक दुकान से 50 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गयी. घटना 29 दिसंबर रात की बतायी जा रही है. इस संबंध में दुकानदार राजेश कुमार ने अज्ञात चोर के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई. चोरों ने उनकी दुकान से पीतल लोटा सहित धूपदानी, पंचदीप, अखंड दीप, एलडी दिया, घंटी, किया, चांदी किया, आचमनी व अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना को लेकर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: देवघर : अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण पर ली जायेगी कानूनी सलाह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola