मारगोमुंडा मेंं बुनियादी सारक्षता परीक्षा में 1900 अभ्यर्थी हुए शामिल

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

बुनियादी साक्षरता आकलन परीक्षा आयोजित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान एनआईओएस की ओर से संपूर्ण वयस्क नव-साक्षरों के लिए बुनियादी साक्षरता आकलन एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र में आकलन परीक्षा के लिए 1900 व्यस्क नव-साक्षरों को सम्मिलित किया गया. परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया, जिसमें 120 विभिन्न स्कूलों में सेंटर बनाए गए थे. परीक्षा के सफल संचालन के लिए 120 केंद्राधीक्षक लगाये गये थे. साथ ही 120 वीक्षकों की नियुक्ति भी की गयी थी. परीक्षा की माॅनिटरिंग के लिए बीआरपी-सीआरपी को लगाया गया था. परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित थी. मौके पर बीआरपी पंकज कुमार चौबे, मनोज कुमार शर्मा, सीआरपी कृष्ण देव प्रसाद, मो.निजामुद्दीन, आशीष कुमार राय, कमलनाथ खवाड़े आदि ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola