ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
प्रतिनिधि, पतना रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी-मालिन मुख्य मार्ग पर दिग्घी के समीप गुरुवार की शाम डस्ट लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम डस्ट लोड एक ट्रैक्टर दिग्घी से मालिन की ओर जा रहा था. इसी दौरान दिग्घी राय टोला के समीप ट्रैक्टर की चपेट में रामू मुर्मू आ गया. रामू माधोपाड़ा निवासी प्रधान मुर्मू का बेटा था. मामले की जानकारी मिलते ही बरहरवा इंस्पेक्टर सह रांगा थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. बरहरवा इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




