टोटो पर छूटा श्रद्धालु का सामान, बैग में रखे 5000 रुपये व सोने के आभूषण गायब
Published by :ASHISH KUNDAN
Published at :30 Mar 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन

बाबाधाम में जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने आये पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं के नकदी व आभूषण से भरा बैग टोटो में छूट गया. श्रद्धालु को जानकारी होने तक चालक बैग लेकर निकल गया.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, देवघर. बाबाधाम में जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने आये पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं के नकदी व आभूषण से भरा बैग टोटो पर छूट जाने की घटना सामने आयी है. पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी और सामान बरामद करने की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा गांव निवासी कृष्ण कुमार झा अपने परिजनों के साथ 29 मार्च की सुबह करीब 8:45 बजे समर्पण लाइब्रेरी के पास एक लाल रंग की इ-रिक्शा (टोटो ) पर सवार होकर मंदिर जा रहे थे. उनके पास अलग-अलग बैग थे, जिन्हें टोटो की पिछली सीट पर रखा गया था.
श्रद्धालु मंदिर के समीप पहुंचकर सभी सामान लेकर उतर गये, लेकिन एक बैग उसी टोटो में छूट गया. छूटे हुए बैग में दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हनुमान जी का लॉकेट, नकद 5000 रुपये, घर की चाबी व जरूरी कागजात रखे थे. पीड़ित के अनुसार टोटो चालक बिना सूचना दिये वहां से निकल गया. बाद में सामान का मिलान करने पर बैग गायब होने की जानकारी हुई. घटना के बाद आसपास टोटो चालक की काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. 24 घंटे बीत जाने के बाद घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करायी गयी, जिसमें टोटो सहित चालक की फुटेज मिली. इसके बाद पीड़ित ने सोमवार को नगर थाना पहुंचकर आवेदन दिया और पुलिस से कार्रवाई करते हुए बैग की बरामदगी की मांग की है.हाइलाइटर
॰बाबाधाम आये पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु का बैग टोटो में छूटा॰बैग में थे नकद 5000 रुपये, दो सोने की अंगूठी व लॉकेट॰सीसीटीवी में टोटो चालक का फुटेज मिला
॰नगर थाना में शिकायत, पुलिस से खोजबीन की मांगप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




