Baba Baidyanath Dham: नव वर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, प्रशासन मुस्तैद
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Jan 2026 11:38 AM
बाबा बैद्यनाथ धाम (Photo: Prabhat Khabar)
Baba Baidyanath Dham : नव वर्ष के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा. दूर-दराज से आए भक्तों ने दर्शन-पूजन किया. भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए.
Baba Baidyanath Dham : नव वर्ष के पहले दिन की विशेष महत्ता को देखते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. देश के विभिन्न हिस्सों से आए देवतुल्य श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलार्पण किया. अप्रत्याशित भीड़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बाबा मंदिर पहुंचकर विधि व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान
डीसी ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित जलार्पण को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके साथ ही कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की समीक्षा की. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाबा मंदिर प्रांगण और संपर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पॉलिथीन व थर्मोकॉल के उपयोग पर रोक लगाने और पर्यावरण के अनुकूल दोना-पत्तल, मिट्टी व बांस की डलिया के उपयोग को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया
जिला प्रशासन ने पहले से ही नव वर्ष पर संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं. कतार व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया, ताकि श्रद्धालुओं की कतारें अधिक दूर तक न जाएं और दर्शन सुचारू रूप से होते रहें. प्रशासन का उद्देश्य है कि बाबा धाम पहुंचे प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए.
यह भी पढ़ें : Happy New Year 2026 Wishes: समाज में शांति की करता हूं कामना, पीएम मोदी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बाबा मंदिर थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. डीसी ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जिलावासियों से विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










