Happy New Year 2026 Wishes: समाज में शांति की करता हूं कामना, पीएम मोदी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं दीं (File Photo)

Happy New Year 2026 Wishes: आज 1 जनवरी 2026 है. यानी हम नये साल में प्रवेश कर गए हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में शांति, सुख व समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

Happy New Year 2026 Wishes: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति और खुशहाली की कामना की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह वर्ष आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए. आपके प्रयासों में सफलता मिले और आपके सभी कार्यों में पूर्णता लेकर आए. उन्होंने कहा कि समाज में शांति एवं खुशहाली की कामना करता हूं.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा–आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए.

आशा है 2026 भारत को और मजबूत करेगा: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वर्ष 2026 भारत को और मजबूत राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती देगा. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कामना की कि आने वाला वर्ष सभी के लिए शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए. उन्होंने कामना की कि यह वर्ष एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लोगों के सामूहिक संकल्प को सशक्त करे.

यह भी पढ़ें : Happy New Year 2026 Wishes: बोरिंग Same To You और Thank You की जगह, अपनों को भेजें यूनिक और प्यार भरे रिप्लाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा– नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola