आयुष चिकित्सकों ने मृत महिला डॉक्टर के नाम से लगाया पौधा

आयुष चिकित्सकों ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना पर आक्रोश जताया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की.
संवाददाता, देवघर रविवार को अटल मोहल्ला क्लीनिक, ठाड़ीदुलमपुर सहित, जिला के शहरी क्षेत्र में सभी अन्य अटल मोहल्ला क्लीनिकों में कार्यरत आयुष चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया. चिकित्सकों ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना पर आक्रोश जताया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान मृत चिकित्सक को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. इसके साथ ही, ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. मृत महिला चिकित्सक की याद में अटल मोहल्ला क्लिनिक ठाड़ीदुलमपुर में उनके नाम से पौधारोपण भी किया गया. मौके पर डॉ प्रियंका, डॉ सुबोध प्रसाद, डॉ सुनील कुमार आर्य, डॉ मनोज कुमार गुप्ता, डॉ राजेश कुमार, डॉ पीके झा, डॉ आशीष कुमार, डॉ रंजन कुमार, एएनएम पूजा कुमारी, एलटी नीलम सेंटी, विकास कुमार समेत अन्य थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










