Deoghar News : मादक पदार्थ के दुरुपयोग को रोकने को लेकर निकाली गयी जागरुकता रैली

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : मादक पदार्थ के दुरुपयोग को रोकने को लेकर निकाली गयी जागरुकता रैली

नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को जिला एनसीडी कोषांग की ओर से मादक पदार्थ के दुरुपयोग को रोकने को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को जिला एनसीडी कोषांग की ओर से मादक पदार्थ के दुरुपयोग को रोकने को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. जिसे कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. साथ ही उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलायी गयी. यह प्रभात फेरी के माध्यम से एएनएम स्कूल की छात्राओं ने लोगों से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के दुरुपयाेग पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया. यह जागरुकता प्रभात फेरी पुराना सदर अस्पताल से निकल कर टावर चौक, स्टेशन चौक, थाना मोड़ होते हुए वापस पुराना सदर अस्पताल पहुंच कर समाप्त की गयी. मौके पर रवि कुमार सिन्हा, अभिमन्यु कुमार दांगी, रवि चन्द्र मुर्मू, फूड सेफ्टी ऑफिसर संजय कुमार, एएनएम स्कूल की प्राचार्या सुलोचना कुमारी समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola