Deoghar news : साइबर अपराधियों व उन्हें संरक्षण देने वालों की अब खैर नहीं, संपत्ति होगी जब्त

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : साइबर अपराधियों व उन्हें संरक्षण देने वालों की अब खैर नहीं, संपत्ति होगी जब्त

जिले में बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर देवघर पुलिस ने शुक्रवार को सारठ और खागा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . जिले में बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर देवघर पुलिस ने शुक्रवार को सारठ और खागा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की. अभियान का उद्देश्य आम जनता को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के लिए देवघर पुलिस कृतसंकल्पित है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सहयोग लेकर और सूचना संकलन के माध्यम से साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और संपत्ति जब्त की जायेगी. वहीं, उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों को भी चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह और खागा थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव सशस्त्र बल और पुलिस जवानों के साथ अपने-अपने इलाके में जागरूकता अभियान में शामिल हुए. कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने अभियान का स्वागत करते हुए साइबर अपराध की रोकथाम में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

हाइलाइटर

॰देवघर पुलिस ने सारठ और खागा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चलाया साइबर जागरूकता अभियान

*सारठ व खागा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों को किया जागरूक, टोल फ्री नंबर 1930 की दी जानकारी*साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई का दिया गया संदेश

*संगठित अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई होगी

*साइबर अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola