मानव तस्करी रोकथाम को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मानव तस्करी रोकथाम को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

बाल संरक्षण व मानव तस्करी पर संस्था द्वारा चलाया जा रहा जागरुकता अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चेतना विकास की ओर से बाल संरक्षण व मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित विद्यालय, पंचायत सचिवालय व अन्य जगहों में महिलाओं व किशोरियों के बीच बाल संरक्षण को लेकर जानकारी दी. महिलाओं द्वारा मानव शृंखला बनाकर बच्चों को ये समझाना कि मानव तस्करी कोई दूर की चीज नहीं, बल्कि हमारे बीच की एक खामोश सच्चाई है. संस्था के सचिव रानी कुमारी ने बताया कि कैसे तस्कर भरोसे का नकाब पहनकर बच्चों को फंसाते है, कौन-कौन से लालच सबसे ज़्यादा खतरनाक होते है, जैसे काम दिलाने का झांसा या शादी का धोखा, इसे रोकने के लिए अगर किसी को कोई गलत मंशा नजर आये तो वे आवाज उठाये. बताया कि जो बच्चे स्कूल छोड़ते है वे सबसे पहले तस्करों के निशाने पर आते है. इसलिए स्कूल में बने रहना, दोस्तों से जुड़े रहना और घर-परिवार से संवाद बनाए रखना बेहद ज़रूरी है. मौके पर दर्जनों महिलाएं व किशोरी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola