ePaper

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां का किया गया वितरण

Updated at : 14 Sep 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां का किया गया वितरण

विधिक जागरुकता शिविर में परिसंपत्ति वितरित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय सभागार में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह विधिक सेवा प्राधिकार सचिव एस एन तिग्गा ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से एससी-एसटी महिला अत्याचार बाल श्रम, बाल विवाह, दहेज प्रथा, पॉक्सो एक्ट व सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों समेत अन्य तरह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस दौरान विधिक सेवा के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विधिक सेवा जागरुकता शिविर का आयोजन समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों तक विधिक सेवा पहुंचाना है. बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने सरकार की ओर से चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कल्याण विभाग की ओर से विद्यालय के छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. जबकि विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां का वितरण किया गया. मौके पर पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिन्हा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, उप प्रमुख बिनोद हेंब्रम, मुखिया सुधीर मंडल, कल्याण पदाधिकारी विवेक कुमार भारती, प्रखंड समन्वयक कमल कोल, मो सुल्तान, बीपीओ राजाराम प्रसाद, आपूर्ति पदाधिकारी जैनूल अंसारी, विपुल कुमार, मिथलेश कुमार, मुरारी मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola