टीकाकरण में लापरवाही को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जतायी नाराजगी, एएनएम को दिया टास्क

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 9:21 PM

विज्ञापन

पालोजोरी क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पदस्थापित एएनएम के लक्ष्य के अनुरुप नियमित टीकाकरण नहीं करने पर चिकित्सा पदाधिकारी ने फटकार लगायी है और लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया

विज्ञापन

पालोजोरी . स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पदस्थापित एएनएम के लक्ष्य के अनुरूप नियमित टीकाकरण नहीं किये जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने नाराजगी जतायी है. सीएचसी सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नित्यानंद चौधरी ने उपकेंद्रों में पदस्थापित एएनएम को लक्ष्य के अनुरूप आरआइ का निर्देश दिया. इस दौरान विभाग ने विभिन्न कार्यक्रमों, संस्थागत प्रसव, सब सेंटरों के नियमित रूप से खोलने, नियमित टीकाकरण सहित अन्य कार्यक्रमों की बारी-बारी से समीक्षा की. समीक्षा में आरआइ के सभी इंडिकेटर्स पर भी चर्चा की गयी, जिसमें बगदाहा, बसमत्ता, अजनारी, बाघमारा उपकेंद्रों में लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण नहीं पाया गया. ड्राप आउट व लेफ्ट आउट बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हो यह सुनिश्चित किया जाये. वहीं बैठक में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते हुए राजेश मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी व विद्यालय के सभी बच्चों को आयरन व फोलिक एसिड की दवा देने को कहा. बैठक में प्रभारी बीपीएम रोहित कुमार, बीडीएम आशुतोष कुमार, एसटीएस गिरीश कुमार, स्वास्थ्य कर्मी अशोक कुमार के अलावे उपकेंद्रों में पदस्थापित एएनएम व सीएचओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola