मां बेलभरनी को मंदिर आने का दिया निमंत्रण, डोली पर पहुंचेगी मंदिर

Updated:
विज्ञापन
मां बेलभरनी को मंदिर आने का दिया निमंत्रण, डोली पर पहुंचेगी मंदिर

सारवां में ढोल-नगाड़े के साथ आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शक्ति मंदिरों में नवरात्रि के अवसर पर धूमधाम के साथ मां बेलभरनी को आमंत्रण देने के लिए ढोल-नगाड़े के साथ आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गयी. जो विभिन्न मुहल्लों की परिक्रमा करते हुए बिल्व वृक्ष के पास पहुंची, जहां वैदिक पंडितों के द्वारा बिल्व वृक्ष की शोडषोपचार विधि से पूजा कर मां बेलभरनी को मंदिर आने को आमंत्रण दिया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के प्राचीन शक्तिस्थल बिशनपुर गहवर दुर्गा मंदिर में आचार्य जयनाथ पांडे की देखरेख में पंडित बालमुकुंद पांडे के द्वारा बिल्व वृक्ष की पूजा कर मां को मंदिर आने का निमंत्रण दिया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के बनवरिया स्टेट मंदिर, लखोरिया स्टेट मंदिर, भैया मंडा लखोरिया डुमरिया दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर सारवां, सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर बधनी में आकर्षक शोभायात्रा निकालकर मां को निमंत्रण दिया गया. वहीं, पूजा संचालन में स्थानीय कमेटियों के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. वैदिक ऋचाओं से क्षेत्र गूंज उठा. अहले सुबह मां डोली में बैठ कर मंदिर आयेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola