सारवां : हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
सारवां : हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

सारवां के सियाटांड़ टोला में अखंड संकीर्तन का आयोजन

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के सियाटांड़ टोला में अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया. पुरोहित सतीश चंद्र झा व यजमान आनंद रवानी, शीला देवी की देखरेख में कलश यात्रा निकाली गयी, जिसके बाद कलश यात्रा झारखंडी जोरिया पहुंची, जहां वैदिक पंडितों ने संकल्प के साथ कलश में जल भरवाया. इसके बाद महिलाओं व कन्याओं द्वारा माथे पर रख कलश लेकर आयोजन स्थल पहुंची. बताया गया कि जनकल्याण को लेकर संकीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसका ग्रामीणों ने आनंद लिया. इस अवसर पर यजमान आनंद रवानी शीला देवी, ग्रामीण पंकज कुमार, संतोष रवानी, विनोद रवानी, परमेश्वर रवान, बबलू रवानी, तारणी यादव, सरोज यादव, निक्कू रवानी, कांग्रेस रवानी, मिश्री तांती, रीतलाल यादव, रोहित तांती, दीपिका देवी, गुड्डी देवी, लीला देवी, माला देवी, खुशी कुमारी,रेखा कुमारी, अंजनी, कुमारी, कृष्ण, करीना, नेहा कुमारी समेत अन्य ने कलश यात्रा में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola