महान पुरुषों के जीवन से ग्रहण करें आदर्श: प्रधानाचार्य

Updated at : 12 Feb 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
महान पुरुषों के जीवन से ग्रहण करें आदर्श: प्रधानाचार्य

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा नगर के सब्जी मंडी रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनायी गयी. प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आजाद सहित अन्य ने दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मंच संचालन चिंतामणि गोस्वामी ने किया. प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आजाद ने कहा कि, भारत ऋषि प्रधान, साधु संत, महात्माओं की जन्मस्थली है. इस कारण यहां समय-समय पर महान पुरुषों का अवतरण होता आया है. हम सभी को महान पुरुषों के जीवन आदर्श ग्रहण कर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए. मौके पर आचार्य सुरेन महतो, नारायण ,पंचानन, शिव, भास्कर, धनंजय, अभिजीत के साथ साथ दीदी सोनी, कंचन के अलावे भैया बहन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola