भाईचारे और मिल-जुलकर मनायें बकरीद का त्योहार : सीओ

Published by : BALRAM Updated At : 24 May 2026 9:20 PM

विज्ञापन

मधुपुर: बकरीद पर भाईचारे का संदेश: प्रशासन ने सुरक्षा और साफ-सफाई पर दिया जोर

विज्ञापन

मधुपुर. थाना परिसर में रविवार की शाम को बकरीद पर्व को लेकर सीओ यामुन रविदास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी. लोगों ने अधिकारियों को बारी-बारी से अपना सुझाव दिया. वहीं, सीओ यामुन रविदास ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति का पर्व है. सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाये. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें. वहीं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही. एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी समुदायों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और गश्ती दल लगातार तैनात रहेंगे. सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं किया जाना चाहिए. इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और गश्ती दल लगातार जारी रहेगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर नगर पर्षद उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, पूर्व नगर अध्यक्ष फैयाज कैसर, सुबल प्रसाद सिंह, हाजी मंसूर, हेमन्त नारायण सिंह, हाजी अल्ताफ हुसैन, पार्षद रमेश दास, गौरव जयसवाल,जार्ज, रशीद खान, मुकेश मरांडी, राजेश दुबे, अरविंद कुमार, मो शाहिद, सादिक संसारी, मुशर्रफ हुसैन, विवेक बथवाल, गोल्डी खान, आनंद पासवान, नगर प्रबंधक सुभाष हेम्ब्रम, थाना के एएसआई जयराम प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola