महिलाएं अपने अधिकार के प्रति रहें सजग : एडीजेएम

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
महिलाएं अपने अधिकार के प्रति रहें सजग : एडीजेएम

एडिशनल न्यायाधीश मधुपुर पूजा व बीडीओ ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

विज्ञापन

करौं. प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवघर के तत्वावधान में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन एडिशनल न्यायाधीश मधुपुर पूजा, बीडीओ हरि उरांव, सीओ ऋषिराज ने संयुक्त रूप से किया गया. शिविर में राशन कार्ड, लगान रसीद, जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग आदि का स्टॉल लगाया गया था. मौके पर एडिशनल न्यायाधीश पूजा ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहे. महिलाओं के लिए अनेकों प्रकार के कानून बनाया गया है. महिलाएं इसका भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें. अगर महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, प्रताड़ना आदि से ग्रसित है तो इसके लिए कानून बनाया गया है. महिलाएं शिविर में भाग लेकर अपना आवेदन दे सकते है. उन्हें नि:शुल्क मदद दिया जायेगा. शिविर में राशन कार्ड 6, धोती साड़ी 5, जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ट्राई साइकिल, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि परिसंपत्ति का वितरीत किया गया. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी, पशुपालन पदाधिकारी अखिलेश्वर मुर्मू, डॉ निखिल कुमार, डॉ राकेश कुमार, अधिवक्ता प्रणय सिंन्हा, प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, नित्यानंद यादव समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola