Deoghar News : ट्रैफिक जागरुकता अभियान आज तक, नियम तोड़ने वालों पर अब होगी कार्रवाई

Updated at : 30 Jan 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : ट्रैफिक जागरुकता अभियान आज तक, नियम तोड़ने वालों पर अब होगी कार्रवाई

समाहरणालय सभागार में गुरुवार को शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीसी ने यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

संवादाता, देवघर : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीसी ने यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये. जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान का समापन भी शुक्रवार को हो जायेगा. ऐसे में डीसी ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बैठक में डीसी ने जिला स्तर पर तथा मधुपुर अनुमंडल क्षेत्रों में भी एसडीएम, डीटीओ व यातायात पुलिस के साथ टीम गठन कर संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही शहरी क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारियों यथा-परिवहन, नगर निगम, यातायात को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से निगम क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के अलावा मुख्य रूप से बिना हेलमेट के वाहन चलाने व शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

जिले में अब तक 734 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस किये गये निलंबित

बैठक के दौरान डीसी ने बताया कि दिसंबर 2024 में ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, मोबाइल फोन, रैस ड्राइविंग का प्रयोग कर वाहन चलाने के कारण जिला में 734 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित किया जा चुका है. साथ ही दिसंबर 2024 में कुल 38 व जनवरी में अब तक कुल 75 व्यक्तियों के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्रंक एंड ड्राइव मामले में कानूनी कार्रवाई की गयी है. बैठक के दौरान मधुपुर एसडीएम राजीव कुमार, डीटीओ अमर जॉन आईंद, डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, डीइओ विनोद कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

हाइलाइट्स

– डीसी ने की शहरी परिवहन, यातायात व सड़क सुरक्षा से जुड़े मामले की समीक्षा

– शराब पीकर वाहन चलाने वाले दिसंबर में 38 व जनवरी में अब तक 75 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola