दहेज के लिए महिला को घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी

जसीडीह थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव में एक विवाहिता के साथ दहेज को लेकर मारपीट और घर से निकालने की घटना हुई है.
प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव में एक विवाहिता के साथ दहेज को लेकर मारपीट और घर से निकालने की घटना हुई है. पीड़ित महिला बसंती देवी ने थाना में आवेदन देकर पति अनिल यादव, ससुर रामेश्वर महतो, सास तारा देवी, और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने 2017 में अनिल से शादी की थी, लेकिन ससुराल वाले उसे दहेज में बाइक की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे. मायके वालों ने 30,000 रुपए दिये, लेकिन बाइक मिलने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया. रविवार को जब महिला अपनी बेटी को देखने गई, तो देखा कि पति ने दूसरी शादी कर रखी है. विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर उससे मारपीट की और चेन छीन ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Deoghar Hindi News : यहां देवघर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




