Deoghar news : सीसीटीवी फुटेज से दवा दुकान में हुई चोरी का खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : सीसीटीवी फुटेज से दवा दुकान में हुई चोरी का खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

कुंडा के ठाढ़ी दुलमपुर स्थित एक दवा दुकान में हुई चोरी के मामले में फुटेज के आधार पर आरोपित को पकड़ा गया. पुलिस ने नकदी व ऑक्सीमीटर बरामद किया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. कुंडा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मोड़ ठाढी दुलमपुर के पास स्थित दवा दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकद 5000 रुपये व एक ऑक्सीमीटर चोरी की थी. वहीं दुकान का एक बल्ब भी खोलकर फरार हो गया था. पूरी घटना दवा दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी. सीसीटीवी जांच के बाद कुंडा थाने की पुलिस ने घटना में संलिप्त दुर्गापुर गांव निवासी युवक मो एकराम अंसारी को गिरफ्तार किया है. वहीं उसकी निशानदेही पर नकदी सहित ऑक्सीमीटर व बल्ब भी बरामद कर लिया. इस संबंध में दुकान के फार्मासिस्ट बंपास टाउन निवासी रंजीत कुमार की शिकायत पर कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिक्र है कि दुकान के मालिक अपने ससुराल चले गये और दिन भर कार्य करने के बाद रात को वह ताला बंद कर अपना घर चला गया. 16 जनवरी की सुबह करीब 9:00 बजे दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. दुकान में प्रवेश किया, तो सारा सामान बिखरा हुआ पाया. गल्ला चेक किया, तो 5000 रुपये व दुकान में रखा ऑक्सीमीटर भी गायब पाया. दुकान के बाहर लगे दो बल्ब भी नहीं था. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच में दुर्गापुर के एक लड़के का पता चला. इस संबंध में कुंडा थाना में कांड संख्या 06/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. ॰ताला तोड़कर पांच हजार नकद, ऑक्सीमीटर व बल्ब चोरी, पूरी वारदात कैमरे में कैद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola