Deoghar news : एएस कॉलेज : शिक्षकों की कमी की मांग को लेकर अभाविप ने जड़ा ताला, आश्वासन के बाद खोला गया

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : एएस कॉलेज : शिक्षकों की कमी की मांग को लेकर अभाविप ने जड़ा ताला, आश्वासन के बाद खोला गया

देवघर के एसएस कॉलेज में शिक्षकों की कमी का मसला अभाविप ने उठाया और तालाबंदी कर दी. संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि आ‍श्वासन मिला है अगर फिर भी मांगें पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . एएस कॉलेज में शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई पिछले एक वर्ष से प्रभावित है. अभाविप ने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए दो बार मांग पत्र भी दिया. लेकिन, कोई समाधान नहीं निकला. नतीजा शनिवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में तालाबंदी कर दी. कॉलेज अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पिछले मांग पत्र में पांच दिनों का समय दिया गया था. बावजूद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई. संगठन ने बताया कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है. इसलिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में तालाबंदी कर दी. अभाविप के कार्यकर्ताओं का दावा है कि प्रोफेसर इंचार्ज के आश्वासन के बाद कॉलेज का ताला खोला गया. इधर, कॉलेज मंत्री सौरभ कुमार ने कहा कि अगर एक सप्ताह के लिखित आश्वासन के बाद भी अगर शिक्षक की नियुक्ति नहीं की जाती है, तो विद्यार्थी परिषद पूरे कॉलेज में तालाबंदी करने को बाध्य होगा. इसकी सारी जवाबदेही कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवराज सिंह, कॉलेज कार्यकारिणी गुलशन कुमार, विजय पंडित, योगेंद्र यादव, प्रिया कुमारी, विवेक कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विजय कुमार

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola