Deoghar News : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मानसरोवर तक पहुंची कतार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मानसरोवर तक पहुंची कतार

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को बाबा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान बाबा मंदिर परिसर से लेकर शहर की सड़कें गेरुआ वस्त्रधरियों से पटा रहा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को बाबा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान बाबा मंदिर परिसर से लेकर शहर की सड़कें गेरुआ वस्त्रधरियों से पटा रहा. भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर का पट रात नौ बजे बंद हुआ. इस दौरान करीब 90 हजार भक्तों ने बाबा की स्पर्श पूजा की. वहीं शुक्रवार को सावन शुरू होने के साथ ही एक माह के लिए बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा पर रोक रहेगी. गुरुवार की सुबह पट खुलने के पूर्व ही आम श्रद्धालुओं की कतार क्यू कॉम्प्लेक्स को पार कर मानसरोवर के किनारे तक पहुंच चुकी थी. वहीं, कूपनधारी भी कतार में इंतजार करते दिखे. सुविधा केंद्र होल्डिंग प्वाइंट से लेकर मंदिर तक कूपनधारी कतार में भीड़ का दृश्य किसी बड़े पर्व जैसा नजर आ रहा था. शाम चार बजे तक क्यू कॉम्प्लेक्स के माध्यम से ही आम कतार का संचालन होता रहा. इस दौरान रिकॉर्ड 7093 कांवरियों ने शीघ्र दर्शनम कूपन लेकर कर बाबा पर जल चढ़ाया. बाबा मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola