सेविकाओं को पोषण ट्रैकर की दी गयी जानकारी

मारगोमुंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में पोषण ट्रैकर की जानकारी उपलब्ध करने को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में पर्यवेक्षिका कुमारी शोभा व लता कुमारी की अध्यक्षता में पोषण ट्रैकर की जानकारी उपलब्ध करने को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान सेक्टर के हिसाब से सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में पोषण ट्रैकर मोबाइल पर लोड करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. बताया गया कि पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन में टीएच आर वितरण अब फेस ऑथेंटिकेशन एवं ओटीपी सत्यापन के माध्यम से किया जाना है. इसके अलावा आवश्यक बिन्दुओं पर जानकारी दी गयी. मौके पर रेहाना परवीन, रुकसाना अली, शारदा देवी, ऊषा कुमारी मंडल, उषा देवी, गीतामुनी किस्कू, अंजू देवी, चांद मुनि हांसदा, नाजमा खातून, रेणुका दे, प्रकाश मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




