ePaper

Deoghar News : एपीके फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक, दुकानदार से 50 हजार की ठगी

Updated at : 10 Aug 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : एपीके फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक, दुकानदार से 50 हजार की ठगी

नगर थाना क्षेत्र के गणेश मार्केट निवासी कपड़ा दुकानदार संजय कुमार पंडित साइबर ठगी के शिकार हो गये. उसके खाते से 49,989 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के गणेश मार्केट निवासी कपड़ा दुकानदार संजय कुमार पंडित साइबर ठगी के शिकार हो गये. खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताकर अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी. जैसे ही दुकानदार ने फाइल डाउनलोड किया, उनका मोबाइल हैक हो गया और स्क्रीन शेयर एप के जरिये उसके मोबाइल में इंस्टॉल फोन-पे के जरिये खाते से 49,989 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. इस संबंध में साइबर ठगी की शिकायत देने वह संबंधित थाने में पहुंचा. घटना नौ अगस्त की देर शाम 7:54 बजे की बतायी गयी है. पीड़ित संजय कुमार शहर के बिजली ऑफिस के समीप कपड़ा दुकान चलाते हैं. उन्होंने बताया कि एक कंपनी से दुकान के लिए कपड़ा मंगाता था, जो सस्ता व अच्छा प्रोडक्ट देती थी. उसी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल कर कहा कि जो भी स्टॉक उसके पास है, वह मूल्य तालिका के साथ तभी वाट्सअप करेगा, जब फोन-पे से 10 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर मेंबरशिप लेगा. उसके वाट्सएप पर उक्त मोबाइल धारक ने एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही उसका मोबाइल हैक कर लिया गया. उसके बाद मोबाइल पर इंस्टॉल फोन-पे से उसके बैंक खाते से 49989 रुपये की ऑनलाइन निकासी कर ली गयी. पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए ठगी की रकम वापस कराने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola