देवघर के शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो, आसमान में दिखी आध्यात्म और तकनीक की अद्भुत झलक

Updated:
विज्ञापन
देवघर के आसमान में दिखी आध्यात्म और तकनीक की अद्भुत झलक, शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो

देवघर के शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया. आसमान में बाबा बैद्यनाथ की महिमा और पौराणिक कथाओं का अद्भुत नजारा देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए.

विज्ञापन

देवघरः राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को यादगार और भव्य बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को शिवलोक परिसर में अत्याधुनिक ड्रोन शो का आयोजन किया गया. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को आध्यात्म और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम का अनुभव कराया.

आसमान में साकार हुई बाबा बैद्यनाथ की महिमा

रात 7:30 बजे के बाद जैसे ही सैकड़ों ड्रोन्स ने एक साथ उड़ान भरी, पूरा शिवलोक परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा. करीब 20 से 25 मिनट तक चले इस ड्रोन शो में रंग-बिरंगी डिजिटल रोशनी के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर की महिमा, द्वादश ज्योतिर्लिंग का महत्व, श्रावणी मेले की परंपरा और देवघर के धार्मिक इतिहास को आकर्षक आकृतियों के रूप में प्रस्तुत किया गया.

श्रद्धालुओं को मिला दिव्य अनुभव

ड्रोन शो का नजारा बाबा मंदिर परिसर से करीब पांच किलोमीटर तक के क्षेत्र में दिखाई दिया. श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इस अनूठे आयोजन की सराहना की. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित जलार्पण के साथ-साथ देवघर आने पर यादगार आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola